दिनांक 25 अगस्त, 2026 मंगलवार के दिन कक्षा पहली और दूसरी के नन्हें विद्यार्थियों द्वारा हिंदी कविता पाठ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना, उच्चारण में स्पष्टता लाना तथा आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति-कौशल का विकास करना था।
विद्यार्थियों ने सस्वर एवं सामूहिक रूप से ‘चाँद का कुर्ता’, ‘मुर्गे का अख़बार’, ‘बंदर को जुकाम’, ‘पुस्तक’, ‘झूला’, ‘लाल टमाटर’, ‘जोकर’, ‘परियों वाला देश’, ‘शेर की बारात’ और ‘उड़ने वाला जूता’ जैसी बाल कविताओं का उत्साहपूर्वक वाचन किया।
नन्हें बच्चों की मधुर आवाज़ और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। इस आयोजन ने बच्चों में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया।








