अंतर्सदन हिंदी कहानी मंचन (III - V) 2026

दिनांक 29.07.2026 (बुधवार) को विद्यालय में कक्षा 3 -5 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदन हिंदी कहानी मंचन का आयोजन किया गया।

कहानी मंचन में बच्चों ने निम्न प्रस्तुतियाँ दीं –

'ऐसे-ऐसे' विष्णु प्रभाकर जी द्वारा रचित एक लड़के की काल्पनिक और रोचक कहानी है, जो गृहकार्य करने से जी चुराते हुए बहाने बनाता है।

'एक लड़की जिसे किताबों से नफ़रत थी' यह एक लड़की की काल्पनिक कहानी है, जो पुस्तकों के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है।

'चतुर नाई और भूत' बुद्धिमानी और सूझबूझ पर आधारित एक मनोरंजक काल्पनिक लोककथा।

'मित्रता' 'कछुए और मोर' दो काल्पनिक पात्रों की कहानी, जो सच्ची मित्रता, सहयोग और विश्वास का संदेश देती है।

कहानी मंचन में कुंभलगढ़ सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः मेहरानगढ़ व चित्तौड़गढ़ सदन रहे।